चीनी मिल अधिकारी समेत 5 कर्मचारी गायब, सीबीआई जांच जारी
Image Credit: Amar Ujala
बिजनौर में एक चीनी मिल के अधिकारी समेत पांच कर्मचारी अचानक गायब हुए। इनकी नियुक्तियों की जांच सीबीआई कर रही है। बता दें सहकारी चीनी मिल संघ के तत्कालीन एमडी बीके यादव ने इनकी नियुक्ति की थी। फर्जी नियुक्ति वाले अधिकारी और कर्मचारी शिकंजा कसता देख भाग गए हैं। जिसमें नजीबाद किसान सहकारी चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी भी शामिल हैं। चीनी मिल में चर्चाओं का बाजार गर्म है।