एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में डूबे एक परिवार के पांच सदस्य, मौत
Image Credit: newsbyte
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के पूर्वी डोंबिवली इलाके में तालाब में डूबने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। ये सभी कपड़े धोने के लिए पास के एक तालाब पर गए थे। पैर फिसलने के चलते यहां एक बच्चा तालाब में गिर गया और उसे निकालने के प्रयास में बाकी लोग तालाब में उतरे। इस तरह एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में पांचों लोग डूब गए।