तिहाड़ में पांच बंदियों ने खुद को किया घायल, एक कैदी ने मोबाइल निगला
Image Credit: Shortpedia
तिहाड़ जेल नंबर तीन के पांच बंदियों ने बैरक में सिर पटककर खुद को घायल कर लिया। सीसी टीवी कैमरे में हरकत देखने के बाद जेल कर्मियों ने जाकर बंदियों की जान बचाई। जेल में तलाशी के दौरान वार्डर ने संतोष नाम के कैदी के पास छोटा सा मोबाइल देखा। वार्डर के बताने पर जेल कर्मी मोबाइल जब्त करने के लिए कैदी पास पहुंचा। मगर पकड़े जाने के डर से कैदी संतोष मोबाइल निगल लिया।