सिक्किम में Bhaichung Bhutia के नाम पर रखा जाएगा फुटबॉल स्टेडियम का नाम
Image Credit: Shortpedia
सिक्किम के नामची में भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया के नाम पर एक स्टेडियम का नाम रखा जाएगा. यह स्टेडियम भूटिया के जन्मस्थल दक्षिणी सिक्किम के तिन्कीतम जिले से 25 किलोमीटर दूर है. भारत में अब तक का यह पहला स्टेडियम होगा, जिसका नाम किसी फुटबालर के नाम पर होगा. सिक्किम फुटबाल संघ के अध्यक्ष मेन्ला एथेंपा ने कहा, "सर्वश्रेष्ठ भारतीय फुटबॉलरों में से एक को हमारी तरह से यह एक उपहार है.