बिना किसी बहस के पारित हो रहे बिल, रबर स्टांप बनकर रह जाएगी संसद: पूर्व जज चंद्रू
Image Credit: the news minute
मद्रास हाई कोर्ट के पूर्व जज कृष्णास्वामी चंद्रू ने हाल ही में केंद्र सरकार की नीतियों पर चिंता जाहिर की। इस दौरान चंद्रू ने कहा कि संसद में जिस तरह से बिना किसी बहस के बिल पारित हो रहे हैं, उससे लगता है कि जल्द ही देश की संसद केवल सरकार की रबर स्टांप बनकर रह जाएगी। संसद में जनता के मुद्दों पर कोई भी चर्चा नहीं हो रही है।