चीन के एझोउ शहर में एक रैंप ब्रिज का हिस्सा गिरने से 4 की मौत, 8 घायल
Image Credit: Twitter
चीन के हुबेई प्रांत के एझोउ शहर में एक रैंप ब्रिज का हिस्सा गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। हादसा शनिवार को दोपहर 3 बजकर 36 मिनट पर हुआ, जब एक एक्सप्रेसवे पर बने रैंप ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया। सिंगल-कॉलम ब्रिज के नीचे एक कार दब गई, जिससे दोतरफा यातायात बंद हुआ।