दिल्ली में बालकनी से गिरने से चार वर्षीय बच्ची व उसके पिता की मौत
Image Credit: Newsbyte
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में घर की बालकनी से गिरने से चार वर्षीय एक बच्ची और उसके पिता की मौत हो गई. पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुई. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान 36 वर्षीय असदुल्लाह और सफिया के तौर पर हुई है.सूत्रों ने बताया कि जब बच्चियों के पिता ने यह देखने की कोशिश की तो वह भी बालकनी से गिर पड़े.