मुर्दों से शादी कर लेते हैं फ्रांस के लोग, राष्ट्रपति से मिलती है इसकी अनुमति
Image Credit: Social Media
विकसित देशों की श्रेणी में आने वाला फ्रांस क्षेत्रफल के हिसाब से यूरोप का सबसे बड़ा देश है। फ्रांस में एक विचित्र कानून है, यहां लोग मृत व्यक्ति या महिला के साथ भी शादी कर सकते हैं। हालांकि ऐसी शादी के लिए लोगों को राष्ट्रपति से इजाजत लेनी पड़ती है। राष्ट्रपति विशेष परिस्थितियों में इस कानून के तहत उस व्यक्ति को मृतक के साथ शादी करने की अनुमति देता है।