सूरत में एक प्रिंटिंग मिल में गैस लीक, 6 कर्मचारियों की गई जान, 20 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर
Image Credit: ANI
सूरत में एक प्रिंटिंग मिल में गैस लीक होने से छह कर्मचारियों का दम घुट गया और उनकी जान चली गई। हादसे में 20 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर है। मिल के पास एक नाला स्थित है। सुबह-सुबह एक अज्ञात टैंकर चालक नाले में जहरीला कैमिकल डाल रहा था। तभी जहरीली गैस का रिसाव होने लगा। इसकी चपेट में मिल के कर्मचारी भी आए और उनका दम घुटने लगा।