पीएम ने की नरवणे से मुलाकात, सेना प्रमुख ने कोरोना को लेकर सैन्य तैयारियों की दी जानकारी
Image Credit: Shortpedia
आज पीएम मोदी ने कोरोना प्रबंधन को लेकर सैन्य तैयारियों की समीक्षा की। सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर कोरोना प्रबंधन के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी। सेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री को बताया कि विभिन्न राज्य सरकारों को सेना के चिकित्साकर्मी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में सेना की ओर से अस्थायी अस्पतालों का भी निर्माण किया जा रहा है।