यूरोपीय कमीशन की पहली महिला अध्यक्ष बनी जर्मनी की 'उर्सुला वॉन डेर लेयेन'
Image Credit: विकिपीडिया
यूरोपीय देश जर्मनी की निवर्तमान रक्षा मंत्री 'उर्सुला वॉन डेर लेयेन' (60) को यूरोपीय यूनियन (EU) की कार्यकारी इकाई यूरोपीय कमीशन (EC) का नया अध्यक्ष चुन लिया गया है। वह इस पद पर काबिज होने वाली पहली महिला हैं। उर्सुला एक नवंबर को अपना पदभार संभालेंगी। इससे एक दिन पहले यानी 31 अक्टूबर को ब्रिटेन EU से अलग हो सकता है। ऐसे समय में उनका अध्यक्ष बनना और महत्वपूर्ण है।