गिरीश चंद्र मुर्मू ने CAG के पद पर संभाला कार्यभार, राष्ट्रपति भवन में ली शपथ
Image Credit: Shortpedia
जम्मू कश्मीर के पूर्व उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के पद पर अपना कार्यभार संभाल लिया है। उन्हें राष्ट्रपति भवन में CAG पद की शपथ दिलाई गई। बता दें मुर्मू 1985 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस रहे हैं। इस नई नियुक्ति से एक दिन पहले ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जम्मू-कश्मीर के पहले उप-राज्यपाल के रूप में तैनात मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार किया था।