सरकार ने मीन्स-कम-मेरिट छात्रवृत्ति योजना को पांच साल के लिए बढ़ाया, लाखों छात्रों को होगा फायदा
Image Credit: Newsbyte
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेरिट छात्रवृत्ति योजना को पांच साल और जारी रखने की मंजूरी दे दी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि माध्यमिक स्तर पर शिक्षा की निरंतरता सुनिश्चित करने और छात्रों को कक्षा आठ में ड्रॉप-आउट होने से रोकने के लिए 2027 तक के लिए 1,827 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति योजना में संशोधन करके इसे विस्तार दिया जा रहा है।