पंजाब पॉलिटिक्स टीवी के एप, साइट और सोशल मीडिया हैंडल पर बैन, जानें क्या है मामला
Image Credit: The statesman
सरकार ने पंजाब पॉलिटिक्स टीवी के एप, साइट और सोशल मीडिया हैंडल पर बैन लगाया। उस पर खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस से जुड़े होने का आरोप लगा है। गौरतलब है कि आतंक पर प्रहार के मकसद से सरकार ने ये कार्रवाई की। खुफिया सूत्रों की माने तो पंजाब पॉलिटिक्स टीवी के चैनल विधानसभा चुनावों के दौरान सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए ऑनलाइन मीडिया का सहारा ले रहा था।