एकता कपूर की ट्रिपल एक्स पर सरकार सख़्त, रक्षा मंत्रालय ने पहले एनओसी लेने को कहा
Image Credit: Shortpedia
फिल्ममेकर एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस आल्ट बालाजी की वेबसीरीज ट्रिपल एक्स को लेकर रक्षा मंत्रालय ने अपना पक्ष रखा है। वहीं मंत्रालय ने सेंसर बोर्ड को पत्र लिखकर कहा, 'प्रोड्यूसर को सेना या सैन्य अधिकारियों पर आधारित फिल्में-वेबसीरीज टेलीकास्ट करने से पहले मंत्रालय से एनओसी लेनी होगी। प्रोडक्शन हाउस, आर्मी थीम पर फिल्में बना रहे हैं, ऐसे कंटेंट का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो भारतीय सेना की छवि को बिगाड़ रहे हैं।'