कैप्टन वरुण सिंह के अंतिम संस्कार से पूर्व सीएम शिवराज ने घोषित की 1 करोड़ रुपये की सम्मान निधि
Image Credit: Hams live news
कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे में गंभीर रूप से झुलसे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का हाल ही में निधन हो गया। अब अंतिम संस्कार भोपाल में 17 दिसंबर को पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ भोपाल में किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अमर शहीद के परिवार को हम एक करोड़ रुपये की सम्मान निधि भेंट करेंगे। इस हेलीकॉप्टर हादसे में केवल वहीं एक सर्वाइवर थे।