शादी में बुलाने पर भी नहीं आए मेहमान, गुस्साई दुल्हन ने भेज दिया 17 हजार का बिल, अब इस बिल की कॉपी हो रही वायरल
Image Credit: zee news
द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला UK का है, जहां एक दुल्हन ने अपनी शादी के लिए प्रति दो गेस्ट पर 175 यूरो (करीब 17 हजार रुपये) का खर्च कर उनके लिए रिसेप्शन डिनर और सभी चीजों की व्यवस्था की थी. ऐसे में जब निमंत्रण के बाद भी गेस्ट रिसेप्शन पार्टी में नहीं पहुंचे, तो दुल्हन ने बर्बाद हुई चीजों का पैसा वसूलने के लिए उनके घर बिल भेज दिया.