दक्षिण-पूर्व एशिया में हैकरों ने ‘फनीड्रीम’ और ‘चिनोक्सी’ से हाई प्रोफाइल सैन्य और सरकारी संगठन को किया हैक
Image Credit: shortpedia
अमेरिका स्थित एक निजी साइबर सुरक्षा कंपनी के अनुसार चीन के सरकार प्रायोजित हैकर्स दक्षिण-पूर्व एशिया में सरकार और निजी क्षेत्र के संगठनों को निशाना बना रहे हैं। जो देश दक्षिण चीन सागर पर दावा जता रहे हैं वे भी हैकरों के निशाने पर रहे। हैकर्स के निशाने पर थाईलैंड का प्रधानमंत्री कार्यालय, इंडोनेशिया-फिलीपींस की नौसेनाएं, वियतनाम की नेशनल असेंबली व कम्युनिस्ट पार्टी का केंद्रीय कार्यालय तथा मलेशिया का रक्षा मंत्रालय है।