हैरी-मेगन ने छोड़ी उपाधि, प्रिंस विलियम को मिला नया शाही पद
Image Credit: shortpedia
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने अपने बड़े पोते प्रिंस विलियम को एक नए शाही खिताब से नवाजा। प्रिंस विलियम को स्कॉटलैंड के चर्च की जनरल असेंबली में नया लॉर्ड हाई कमिश्नर नियुक्त किया गया है। अब इस नए पद के साथ प्रिंस विलियम स्कॉटलैंड के चर्च में ब्रिटिश राजशाही के प्रमुख प्रतिनिधि होंगे। बता दें प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल ने शाही परिवार का अपना सीनियर पद छोड़ दिया है।