किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने सील किए बार्डर
Image Credit: Shortpedia
हरियाणा सरकार किसानों के दिल्ली कूच के मद्देनजर अन्य राज्यों से लगती सीमाओं को सील करेगी। सरकार ने हर हाल में इन किसानों को दिल्ली जाने से रोकने की रणनीति बनाई है। इसके लिए राज्य सरकार ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसान संगठनों से कृषि कानूनों के विरोध में 26 नवंबर को दिल्ली कूच का इरादा छोड़ने को कहा है।