दोषी राम रहीम को हरियाणा सरकार ने गुपचुप तरीके से दी पैरोल
Image Credit: Shortpedia
दुष्कर्म और हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को बीते दिनों एक दिन की पैरोल देने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक राम रहीम को 24 अक्टूबर को पैरोल दी गई थी। उसने अपनी बीमार मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल मांगी थी। भारी सुरक्षा के बीच वह अस्पताल पहुंचा। वहीं अब पेरोल देने के तरीके पर सवाल उठ रहे हैं।