दक्षिण भारत में भारी बारिश का Alert, मंडरा रहा तूफान का खतरा
Image Credit: Twitter@ANI
देश में कई जगह अब भी बारिश जारी है। लक्षद्वीप में 2 दिनों के लिए Red Alert जारी हुआ। केरल के 6 जिलों में Orange Alert जारी हुआ। त्रिशूर और पलक्कड़ में Yellow Alert जारी हुआ। पुड्डुचेरी, कराईकल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप, मराठवाड़ा, कोंकण, गोवा और माही में भारी बारिश की आशंका है। तमिलनाडु के 6 जिलों में सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने के आदेश हैं।