14 अक्तूबर तक केरल और कर्नाटक में भारी बारिश
Image Credit: economic times
दक्षिण भारत में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। केरल, कर्नाटक और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 11, 12 और 13 अक्तूबर को केरल के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई। कर्नाटक के तटीय इलाकों में 11 से 13 अक्तूबर तक और उत्तर में अंदरुनी इलाकों में 10, 12 और 13 अक्तूबर को भारी बारिश की आशंका है।