गाजियाबाद में बारिश के पानी में करंट उतरने से 4 लोगों की मौत
Image Credit: Amar Ujala
गाजियाबाद के तेन सिंह पैलेस के पीछे पानी में करंट उतरने से 4 लोगों की मौत हुई। मृतकों में 2 बच्चियां और महिला और युवक शामिल हैं। बुधवार सुबह से हो रही जोरदार बारिश राकेश मार्ग पर रहने वाले लोगों के लिए आफत बनकर टूट पड़ी। सुबह करीब 10 बजे बजे राकेश मार्ग पर पानी में करंट उतर आया। इस कारण दो बच्चियों सहित चार लोगों की मौत हो गई।