हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल के यहां आयकर विभाग ने मारा छापा
Image Credit: news express
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बुधवार को हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन एवं एमडी पवन मुंजाल के परिसरों पर छापेमारी की। उनके आवास और गुड़गांव स्थित ऑफिस पर सुबह से ही छापेमारी चल रही है। मुंजाल के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने अपने खातों में बोगस खर्च दिखाए हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट इसी को लेकर सुबह से ही छापेमारी कर रहा है। आईटी विभाग की टीम को जो संदेहास्पद खर्च मिले हैं।