अजीत सिंह मर्डर केस: पुलिस की पिस्टल छीनकर भाग रहा था गिरधारी, हुआ एनकाउंटर
Image Credit: Shortpedia
लखनऊ पुलिस ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख और हिस्ट्रीशीटर अजीत सिंह मर्डर केस में आरोपी गिरधारी को आज सुबह एनकाउंटर में मार गिराया। वो पुलिस की पिस्टल छीनकर भाग रहा था जिसके चलते उसका एनकाउंटर हुआ। उससे पहले वो पुलिस की 3 दिन की रिमांड पर था। 6 जनवरी को विभूतिखंड में ही अजीत सिंह की हत्या हुई थी। जबकि 11 जनवरी को दिल्ली पुलिस ने गिरधारी को गिरफ्तार किया था।