सुशांत मामले में CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर लगी होर्डिंग
Image Credit: Shortpedia
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद फैंस लगातार CBI जांच की मांग कर रहे हैं। अब एक नई तस्वीर वायरल हो रही है। दरअसल किसी फैन ने सड़कों पर होर्डिंग लगा दी है। इस होर्डिंग के जरिए सुशांत सिंह राजपूत के मामले में CBI जांच की मांग की गई है। इसमें रवि तिवारी का नाम लिखा हुआ है। जानकारी के मुताबिक यह पोस्टर दिल्ली की सड़कों पर लगाया गया है।