मरने के बाद भी इंसान का शव हिलता-डुलता है: रिसर्च
Image Credit: Shortpedia
ऑस्ट्रेलिया की वैज्ञानिक एलिसन विल्सन ने अपनी एक रिसर्च में दावा किया है कि मरने के बाद भी इंसानों का शरीर अपने स्थान पर ही हिलता डुलता है। इस रिसर्च को करने के लिए उन्होंने 17 महीने तक एक लाश की हर गतिविधियों पर नजर बनाए रखी और कैमरे में कैद भी किया। जिसके बाद पता चला कि जैसे जैसे लाश सूखती है उसमे मूवमेंट भी बढ़ता जाता है।