अमेरिका में तूफान ‘इडा’ खतरनाक श्रेणी चार में पहुंचा
Image Credit: Social Media
‘नेशनल हरिकेन सेंटर’ ने पूर्वानुमान जताया कि तूफान ‘इडा’ श्रेणी चार के अत्यंत खतरनाक तूफान में तब्दील होगा जिसमें हवाओं की रफ्तार 209 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. इस पूर्वानुमान के अनुरूप ही रविवार तड़के तूफान प्रचंड तूफान में तब्दील हो गया जो दोपहर के समय तट से टकरा सकता है. इरा उत्तरी खाड़ी की ओर हवा की रफ्तार 185 किलोमीटर प्रति घंटे से कुछ की घंटों में 220 किलोमीटर प्रति घंटे हो गयी.