बुरहानपुर में पति ने पत्नी के लिए बना दिया ‘ताजमहल’ जैसा घर
Image Credit: Amar Ujala
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक शख्स ने अपनी पत्नी को ताजमहल की तरह दिखने वाला घर बनाकर तोहफे में दिया है। ताजमहल की तरह दिखने वाले इस घर में 4 बेडरूम, एक किचन, एक लाइब्रेरी और एक मेडिटेशन रूम है। ताजमहल जैसे घर का क्षेत्रफल मीनार सहित 90×90 है। आगरा के कारीगर भी बुलाए गए हैं। इस ताजमहल जैसे घर में असली ताजमहल की ही तरह मीनारें भी हैं।