रेप के बाद अब टू-फिंगर टेस्ट से सदमे में वायु सेना की महिला अधिकारी, लेफ्टिनेंट पर संगीन आरोप
Image Credit: India TV
तमिलनाडु में भारतीय वायु सेना की एक 28 वर्षीय महिला अधिकारी ने बलात्कार की पुष्टि करने के लिए उसके साथ अवैध टू-फिंगर टेस्ट करने और उसके प्रति खराब रवैया अपनाने का गंभीर आरोप लगाया। दरअसल, महिला अधिकारी के साथ बलात्कार का मामला सामने आया था। महिला अधिकारी ने साथी लेफ्टिनेंट पर रेप करने का आरोप लगाया था। अब महिला अधिकारी का कहना है कि सबूतों के साथ छेड़छाड़ की गई।