ICMR के वरिष्ठ वैज्ञानिक कोरोना पॉजिटिव, दो सप्ताह पहले की थी घरेलू यात्रा
Image Credit: Shortpedia
ICMR के वरिष्ठ वैज्ञानिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वे 2 सप्ताह पहले मुंबई से दिल्ली आए थे। ICMR के अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया, 'यह साइंटिस्ट, NIRRH मुंबई में काम करते हैं। जो ICMR मुख्यालय में बैठक के लिए दिल्ली आए थे। उनके संक्रमित पाए जाने के बाद पूरी बिल्डिंग को सैनिटाइज कर सील कर दिया गया है।' वहीं अधिकारी को क्वारंटाइन कर दिया गया है।