सियाचिन में 19,000 फीट की ऊंचाई पर सेना के 4 जवानों समेत 6 शहीद
Image Credit: Shortpedia
उत्तरी लद्दाख में दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धस्थल सियाचिन में हिमस्खलन की चपेट में आकर 4 जवान और 2 पोर्टर शहीद हुए। एक जवान की हालत गंभीर है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बिपिन रावत से स्थिति की जानकारी ली। करीब 19,000 फीट की ऊंचाई पर जब ये हादसा हुआ, तब सियाचिन में माइनस 30 डिग्री सेल्सियस तापमान में नियंत्रण रेखा के पास 8 सदस्यीय दल पेट्रोलिंग कर रहा था।