157 से अधिक घोल मछलियां जाल में फंसी तो रातों-रात करोड़पति बने मछुआरे
Image Credit: pixabay
मुंबई में पालघर के मछुआरे विशेष मछलियां पकड़कर रातों-रात करोड़पति बने। यहां मुरबे गांव के 8 मछुआरों के जाल में 28 अगस्त की रात करीब 157 से अधिक घोल मछलियां फंस गई। बता दें एक घोल मछली की कीमत बाजार में 85 हजार रुपये होती है। मछुआरों से व्यापारियों ने ये मछलियां 1.33 करोड़ रुपये में खरीदी। घोल मछली का इस्तेमाल चिकित्सकीय इलाज, दवाइयों, कॉस्मेटिक्स के लिए इस्तेमाल होता है।