यदि भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध हुआ तो सम्पूर्ण दुनिया को भुगतने पड़ेंगे भयंकर परिणाम- रिसर्च
Image Credit: Shortpedia
US के एक रिसर्च में दावा किया गया है कि यदि भारत और पाक के बीच परमाणु युद्ध होता है तो सारी दुनिया चपेट में आएगी। अगर युद्ध हुआ तो भुखमरी के कारण विश्वभर में एक करोड़ से ज्यादा लोग तुरंत मर सकते हैं। इससे पृथ्वी का तापमान 1.8 डिग्री गिर जाएगा। धूप और वर्षा बेहद कम हो जायेगी। एक दशक तक दुनिया में खाद्य उत्पादन और व्यापार भी बाधित होगा।