दुर्लभ मामला: बीच पर योगा करती महिला पर इगुआना ने किया हमला, वीडियो वायरल
Image Credit: Twitter
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला समुद्र किनारे योगा करती दिखती है। लेकिन इस दौरान एक इगुआना महिला की उंगली पर काट लेती है, जिसके बाद महिला उसे भगाने के लिए उस पर रेत फेंकती है। इगुआना दिखने में भले ही खतरनाक लगे, लेकिन ये इंसानों के लिए नुकसानदेह नहीं हैं। यह एक दुर्लभ मामला है जहां एक इगुआना ने इंसान पर हमला किया।