रेल रोको आंदोलन: देशभर में 30 जगहों पर असर, हरियाणा में आरएएफ तैनात
Image Credit: Amar Ujala
संयुक्त किसान मोर्चा का देशव्यापी रेल रोको आंदोलन शुरू हो गया, शाम चार बजे तक रेल यातायात बाधित रहेगा। हरियाणा के बहादुरगढ़ में किसान रेलवे ट्रैक पर बैठे हैं। लखनऊ में धारा 144 लागू कर दी। कई जगह किसान नेताओं को नजरबंद किया गया। महोबा में किसानों के रेल रोको आंदोलन को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।