DDMA की बैठक में अहम फैसला: दिल्ली में खुलेंगे स्कूल, कॉलेज और जिम
Image Credit: Shortpedia
कोरोना महामारी के कारण दिल्ली स्कूल, कॉलेज, जिम व कई अन्य चीजों पर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने पाबंदियां लगाई थी। लेकिन DDMA की बैठक में आज अहम फैसला लिया गया। बैठक में स्कूल, कॉलेज और जिम को फिर से खोलने पर सहमित बन गई। दिल्ली में फिलहाल नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। नाईट कर्फ्यू की टाइमिंग रात 10 बजे के बजाय रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक किया जाएगा।