नेहरू प्राणी उद्यान में युवक ने शेर के बाड़े में कूदने की कोशिश की, बाल-बाल बची जान
Image Credit: Twitter
हैदराबाद के नेहरू प्राणी उद्यान में मंगलवार को एक युवक ने शेर के बाड़े में कूदने की कोशिश करने लगा जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और समय रहते युवक को बचा लिया। 31 साल का एक युवक शेर के बाड़े के आस-पास स्थित शिलाखंडों के ऊपर बिना किसी डर के घूम रहा था।