म्यांमार में सेना की तानाशाही हद पार, 5 बच्चों समेत 11 ग्रामीणों को पहले मारा फिर शवों को जलाया
Image Credit: Amar Ujala
म्यांमार में सेना लगातार मानवाधिकारों का उल्लंघन करते हुए सारे हदें पार कर रही है। लोकतंत्र के खिलाफ सेना की मनमनी ने इस बार आम नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया है। इस बार म्यांमार की सेना ने 11 ग्रामीणों को गोली मार दी इतना ही नहीं अपनी हैवानियत का सबूत मिटाने के लिए सारे शवों को आग के हवाले कर दिया। मरने वालों में 5 बच्चे भी थे।