नरेंद्र गिरि मौत मामले में एक और वीडियो से उठा सवाल, शव फंदे पर तो कैसे चलता रहा पंखा?
Image Credit: Amar Ujala
महंत नरेंद्र गिरि की मौत के तुरंत बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में फर्श पर महंत का शव दिखता है और कमरे का पंखा चल रहा है। वीडियो में आईजी शिष्यों से पूछताछ करते दिखे। वीडियो देखकर सवाल उठ रहा है कि महंत ने जिस रस्सी से फांसी लगाई, उसके तीन हिस्से कैसे हुए? सोशल मीडिया पर अब लोग सवाल कर रहे हैं।