EPFO की इस बीमा योजना में नौकरीपेशा लोगों को मिलता है 7 लाख रुपये का कवर
Image Credit: Newsbyte
नौकरीपेशा लोगों को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन निवेश के साथ-साथ और भी कई फायदे देता है। ऐसा ही एक लाभ EPFO की कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा योजना के तहत मिलता है, जिसका लाभ उठाने पर कर्मचारी को सात लाख रुपये तक का फायदा हो सकता है। इस योजना में खाताधारक को किसी भी तरह की राशि का भुगतान नहीं करना होता है।