12 जनवरी को 14वें दौर की कोर कमांडर वार्ता करेंगे भारत और चीन
Image Credit: news18
वास्तविक नियत्रंण रेखा पर चल रहे गतिरोध को हल करने के लिए भारत और चीन की सेना के बीच 12 जनवरी को कमांडर वार्ता के 14वें दौर की संभावना है। यह पहली बार होगा जब भारतीय सेना की नई 14 'फायर एंड फ्यूरी' कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता चीनी पक्ष के साथ बातचीत में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने मंगलवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया था।