लेबनान को खाद्य सामग्री व दवाएं भेज रहा है भारत
Image Credit: Shortpedia
लेबनान की मदद के लिए भारत मानवीय सहायता भेज रहा है। इनमें दवाएं और खाद्य वस्तुएं शामिल हैं। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने दी। उन्होंने कहा, 'बेरुत की मानवीय त्रासदी से भारत के लोग मर्माहत हैं। हम पीड़ित परिवारों के इस दुख से उबरने के लिए प्रार्थना करते हैं।' उन्होंने बताया, 'भारत ने कुछ समय पहले ही लेबनान को जरूरी चिकित्सा सामग्री भेजी है।'