भारत-चीन के बीच सीमा तनाव, सैन्य कमांडरों के बीच 13वें दौर की वार्ता कल
Image Credit: Shortpedia
पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन के बीच सैन्य तनातनी को खत्म करने के लिए रविवार को दोनों देशों के सैन्य कमांडरों के बीच 13वें दौर की वार्ता होगी। वार्ता सुबह साढे 10 बजे से मोल्डो में होगी, जो चीन के नियंत्रण में है। इस दौरान हाट स्प्रिंग्स को लेकर गतिरोध दूर करने को लेकर बातचीत होगी। बता दें आर्मी सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है।