कोरोना के चलते भारतीय-अमेरिकी पत्रकार ब्रह्म कांचीबोटला का निधन, पीएम ने व्यक्त की संवेदनाएं
Image Credit: Twitter
प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय-अमेरिकी पत्रकार ब्रह्म कांचीबोटला के निधन पर शोक जताया। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर ब्रह्म कांचीबोटला को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- भारतीय-अमेरिकी पत्रकार श्री ब्रह्म कांचीबोटला के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्हें उनके बेहतरीन काम, भारत और अमेरिका को करीब लाने के प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं। शांति। कांचीबोटला का कोरोना के चलते सोमवार सुबह निधन हुआ था।