पहाड़ों में तैनाती के लिए माउंटेड सिस्टम खरीदेगी भारतीय सेना, प्रक्रिया शुरू
Image Credit: Newsbyte
पहाड़ों में युद्धक क्षमता को बढ़ाने के लिए भारतीय सेना 105mm/37 कैलिबर की माउंटेड गन सिस्टम खरीदने पर विचार कर रही है। इसे पाकिस्तान और चीन से लगती सीमा पर पहाड़ी इलाकों में तैनात किया जाएगा। फिलहाल सेना के पास टॉव्ड गन सिस्टम उपलब्ध है। ये लंबे और भारी होते हैं और इन्हें गाड़ी के पीछे हुक में फंसाकर ही एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा सकता है। पहाड़ी इलाकों में ऐसा करना मुश्किल होता है।