आखिरी सफर पर निकला 30 साल तक नौसेना में रहने वाला आईएनएस विराट
Image Credit: Shortpedia
भारतीय नौसेना में करीब 30 साल तक सेवा देने वाला युद्धपोत आईएनएस विराट आखिरी सफर पर निकला। साल 2017 में युद्धपोत सेवानिवृत्त हुआ। आज युद्धपोत मुंबई से निकला और रविवार देर रात भावनगर पहुंचेगा। युद्धपोत ने 7,00,000 मील से अधिक की दूरी तय की। जो पृथ्वी के 27 चक्कर लगाने के बराबर है। आईएनएस विराट को अलंग के श्रीराम ग्रुप ने नीलामी के तहत 38.54 करोड़ रुपये में खरीदा था।