शिवांगी होंगी नौसेना की पहली महिला पायलट
Image Credit: Shortpedia
भारतीय नौसेना पायलट की फेहरिस्त में जल्द ही एक महिला अधिकारी शिवांगी का नाम भी शामिल होने जा रहा है। शिवांगी नौसेना की पहली महिला पायलट होंगी। आगामी 2 दिसंबर को सब लेफ्टिनेंट शिवांगी नौसेना को ज्वाइन करेंगी। वो एक निगरानी विमान उड़ाएंगी। उन्हें कोच्चि में तैनात किया जाएगा। निगरानी विमान कम दूरी के समुद्री मिशन पर भेजे जाते हैं। इसमें एडवांस सर्विलांस राडार, इलेक्ट्रॉनिक सेंसर और नेटवर्किंग रहती है।