यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों ने जल्द रेस्क्यू की अपील की; ठंड-बारिश, मोबाइल की बैटरी और खाना खत्म
Image Credit: India
रूस के साथ जारी युद्ध में यूक्रेन में रहने वाले लोगों के लिए खतरा बढ़ता ही जा रहा है। भारत के अलावा अन्य देशों के छात्र-छात्राएं यूक्रेन के खारकेव के भूमिगत मेट्रो स्टेशन में शरण लिए हुए हैं। कुछ छात्र-छात्राएं हॉस्टल्स में तो कुछ अलग-अलग जगहों पर सुरक्षित रहने की कोशिश कर रहे हैं जहां से वह वीडियो मैसेज भारत भेज रहे हैं जिनमें सरकार से उन्हें जल्द रेस्क्यू करने की अपील की गई है।